कवर्धा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों के स्वागत में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धा और प्रशासनिक भावनाओं का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इस विशेष आयोजन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद अरुण साव, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल रहे। सभी नेता रायपुर से ‘हर-हर महादेव’ के जय घोष के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाने का दृश्य बेहद भावुक…
Read MoreDay: July 28, 2025
मंत्रिमंडल विस्तार पर विजय शर्मा की दो टूक…”छटपटाहट की जरूरत नहीं, जब ज़रूरत होगी CM फैसला करेंगे”
रायपुर। छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। राजधानी रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल बना है, कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है, फिर इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की जरूरत नहीं है।” यह बयान उस समय आया है जब भाजपा के भीतर संभावित फेरबदल और मंत्रिपरिषद में…
Read Moreबिल्हा ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – स्वच्छता में देशभर में प्रथम, ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना
रायपुर। छत्तीसगढ़ की नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में 20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए दिनांक 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिल्हा नगर पंचायत को सम्मानित किया गया था। आज इस गौरवशाली उपलब्धि की प्रतिध्वनि ‘मन की बात’ के राष्ट्रीय मंच तक पहुँची, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Read Moreखिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हमारी सरकार ने खेल अलंकरण समारोह फिर से शुरू किया : मुख्यमंत्री साय
० छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की हुई कार्यकारिणी बैठक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने स्टेडियम परिसर में संघ के अध्यक्ष के नवीन कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु…
Read Moreकम दबाव के कारण 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
रायपुर। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बस्तर और दुर्ग संभागों के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई, जबकि राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जो कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, वह अगले 12 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। बावजूद इसके, 30 जुलाई तक…
Read Moreबाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा: जलाभिषेक के दौरान मंदिर में फैला करंट,2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्यादा घायल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार की सुबह एक धार्मिक आयोजन दर्दनाक हादसे में बदल गया। हाइदरगढ़ क्षेत्र स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए एकत्र हुए थे, लेकिन अचानक हुए करंट प्रवाह से भगदड़ मच गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 3 बजे की है जब मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया…
Read Moreखन्ना में हादसा: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, नैना देवी से लाैट रहे थे; 6 लोगों की मौत
खन्ना। खन्ना के गांव जगेड़ा से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। माता नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिसमें लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह श्रद्धालु माता नैना देवी के दर्शन के लिए गए थे। जब वे माथा टेक कर मलेरकोटला की ओर वापस…
Read MoreRaksha Bandhan 2025: इस साल रक्षाबंधन पर 3 साल बाद बना बेहद शुभ योग, पुरे दिन रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया नहीं रहेगा, यानी बहनें सुबह से लेकर शाम तक कभी भी अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। पिछले तीन वर्षों से भद्रा की वजह से राखी बांधने में देरी होती रही थी, लेकिन इस बार पूरा दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। ऐसे में यह रक्षाबंधन न केवल रिश्तों को और मजबूत करेगा, बल्कि एक विशेष संयोग के…
Read MoreCM विष्णुदेव साय 30 जुलाई को लेंगे कैबिनेट बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ की तरक्की में सुनिश्चित हो रही युवाओं की सक्रिय भागीदारी हमारी सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है।इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित IIIT में Artificial Intelligence & Data Science जैसे भविष्यगामी एवं व्यावहारिक कोर्स में http://M.Tech करने का अवसर…
Read MoreCM साय से केंद्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी की मुलाकात – माओवादी क्षेत्रों में विकास व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने सौजन्य मुलाकात की। राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच माओवादी क्षेत्रों में विकास, संचार सुविधाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी…
Read More