छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अमेरिका दौरे पर, प्रवासियों को जोड़ेंगे “अंजोर विजन 2047” से

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाना है। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री चौधरी अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” से अवगत कराएंगे, जो राज्य को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की दीर्घकालिक योजना है। वे आगामी NRI शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए भी प्रवासियों को…

Read More

रिश्वत लेते पकड़ी गईं सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट, विजिलेंस टीम ने दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट और उनके तीन सहयोगी पुलिसकर्मी 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए। इनके साथ एक सिविलियन अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने पीड़ित से रिश्वत की डील कराई थी। क्या है पूरा मामला? मामला तब शुरू हुआ जब कुछ पुलिसकर्मी नीरज, जो एक कंसल्टिंग फर्म चलाते हैं, के ऑफिस पहुंचे और सबसे पहले सीसीटीवी कनेक्शन काट दिया। इसके बाद उन्होंने नीरज को झूठे केस में फंसाने की धमकी…

Read More

सनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहली बार एक्शन थ्रिलर में, दिसंबर से शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। गदर 2 और जाट की ज़बरदस्त सफलता के बाद सनी देओल अब बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में शुमार हो गए हैं। साल 2025 में उनके पास बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण: पार्ट वन जैसी मेगा फिल्में पहले से ही हैं। और अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। सूत्रों के अनुसार, सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी) के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले…

Read More

छोटी गोविंदा’ आध्याश्री ने सुपर डांसर के मंच पर मचाया धमाल, घूमर पर परफॉर्मेंस देख जज भी रह गए दंग

मुंबई। डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 5 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह बन चुकी हैं छोटी सी डांसिंग स्टार आध्याश्री। हर हफ्ते अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाली आध्याश्री, आने वाले एपिसोड में राजस्थानी पारंपरिक नृत्य ‘घूमर’ पर मंच पर जलवा बिखेरेंगी। जैसे ही संगीत की पहली धुन बजती है, आध्याश्री की एनर्जी, एक्युरेसी और एक्सप्रेशंस दर्शकों और जजों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। घूमर की क्लासिकल स्टेप्स को उन्होंने जिस सहजता और भावनात्मक गहराई से प्रस्तुत किया, वह सचमुच…

Read More

कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही निर्णय भी बैठक में लिए गए 1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले…

Read More

बीजापुर में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह मामला मंगलवार तड़के बीजापुर के नईमेड थाना क्षेत्र स्थित मिंगाचल कैंप का है, जहां घटना के बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।…

Read More

छत्तीसगढ़: 4 बीईओ को कारण बताओ नोटिस, गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता बरतने पर चारों विकासखण्ड के बीईओ को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आईडी पासवर्ड जारी करने के सप्ताह भर बाद भी उनके अधीन कार्यरत संकुल समन्वयकों द्वारा आवेदन फारवर्ड करने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। कलेक्टर आज साप्ताहिक टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त अमित…

Read More

कोल घोटाले में बंद सूर्यकांत तिवारी की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर जेल से अंबिकापुर शिफ्ट हो सकते हैं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल आवंटन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। रायपुर केंद्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में एक अहम आवेदन दाखिल किया है, जिसमें तिवारी को रायपुर से हटाकर अंबिकापुर केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत तिवारी लगातार जेल व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी गतिविधियों के कारण न केवल जेल का संचालन बाधित हो रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार तड़के हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक जरूर महसूस हुई, लेकिन इसके साथ ही अब मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में 48 घंटे तक लगातार बारिश हो सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

Read More

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, सेना की बस पलटी, 9 जवान घायल

गोपेश्वर। उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब सेना के जवानों को लेकर जा रही हिमगिरी कंपनी की बस नंदप्रयाग के पास सोनला में पलट गई। इस हादसे में सेना के 9 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब ज्योतिर्मठ से रायवाला जा रही बस सोनला मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 31 जवान सवार थे। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से सभी घायलों को…

Read More