इंटरनेशनल न्यूज़। 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तड़के रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती…
Read MoreMonth: July 2025
DGCA ने एअर इंडिया में बताई 100 सुरक्षा खामियां , सात कमियां बेहद गंभीर,23 अगस्त तक दिया समय
दिल्ली। एअर इंडिया के विमान संचालन में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 100 सुरक्षा खामियों की पहचान की है। वार्षिक सुरक्षा आडिट में यह चूकें सामने आई हैं। इनमें पुरानी प्रशिक्षण पुस्तिकाएं, पायलट प्रशिक्षण की कमी, अयोग्य सिमुलेटर, उड़ान रोस्टर का प्रबंधन कर रहे प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी, बिखरे हुए प्रशिक्षण रिकॉर्ड और कम दृश्यता संचालन के लिए अनुमोदनों में अनियमितताएं आदि शामिल हैं। इन खामियों में से सात को डीजीसीए ने ”लेवल-वन” यानी सबसे गंभीर श्रेणी में रखा है और इन्हें 30 जुलाई तक सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया…
Read MoreBreaking : सीजीएमएससी घोटाला : ED-EOW ने दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर मारी रेड
दुर्ग। जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में दुर्ग स्थित तीन आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी भारी संख्या में तैनात…
Read Moreपुंछ में सेना का एक्शन: दो आतंकी ढेर, एलओसी के पास सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, एलओसी से सटे देगवार सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए। सैन्य सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद आसपास के जंगलों में…
Read Moreकिक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से प्रदेश को गर्व हुआ है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदेश की विजेता खिलाड़ियों में रजत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले केरल-ओडिशा के सांसद, धर्मांतरण प्रकरण पर हुई चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केरल और ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय, महानदी भवन में सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में हाल ही में सामने आए धर्मांतरण प्रकरण को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे — लोकसभा सांसद बेनी बेहनन (चलाकुडी), के. फ्रांसिस जॉर्ज (कोट्टायम), एन. के. प्रेमचंद्रन (कोल्लम), सप्तगिरि उल्का (कोरापुट) और केरल विधानसभा सदस्य रोजी एम. जॉन। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी और अपनी चिंताएं साझा कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का तबादला, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, जारी आदेश में 5 अधिकारियों के नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक: 1.नम्रता जैन (2019 बैच) को जिला पंचायत सुकमा को अपर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से रायपुर अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 2.हेमंत रमेश (2020 बैच) को जिला पंचायत बीजापुर में सीईओ की जिम्मेदारी से हटाकर जिला पंचायत महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। 3. मुकुंद ठाकुर (2020 बैच), उप सचिव कृषि एवं जैव…
Read Moreआज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, मानसून और रजत जयंती कार्यक्रम पर होगी चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी आज बुधवार, 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। यह बैठक कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चित मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष चर्चा हो सकती है। सरकार इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में बड़े फैसले ले सकती है। इसके साथ ही बैठक में मानसून की स्थिति…
Read Moreजशपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात, 41.81 करोड़ से बनेंगी 12 ग्रामीण सड़कें
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 41 करोड़ 81 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस राशि से जिले की 12 प्रमुख ग्रामीण सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा, जिससे गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त सड़कों में मसरी घाट से झरन मार्ग के लिए 1.33 करोड़, साहीलता से पुराइनबंध पहुंच मार्ग के लिए 2.89 करोड़, घुमरा…
Read Moreआज के पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, अभी देखें अपने शहर का ताज़ा भाव
Petrol Diesel Price Today: आज बुधवार, 30 जुलाई है और आज के पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी…
Read More